सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

 

अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास शनिवार रात हुए मार्ग हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया।

 आजमगढ़ जिले के ‌पिचरी भगतपुर निवासी साहबदीन (40) शनिवार देर शाम पिता लालचंद्र (72) के साथ बाइक से कोइरी का पूरा डीह भियांव जा रहे थे। वहां लालचंद्र के भाई फूलचंद नेवासा पर रहते हैं। फूलचंद की पुत्री कुमारी का शनिवार को मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसी के चलते पिता पुत्र आजमगढ़ से डीह भियांव के लिए निकले थे। वे दोनो सेमरा मोड़ के निकट पहुंचे थे तभी एक अज्ञात ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनो बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वहां से वाहन सहित फरार हो गया जबकि गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को सीएचसी रफीगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से ही दोनों की मौत हुई है। एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं