सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

शार्ट-स‌र्किट से गेहूं की फसल राख

आजमगढ़। जिले में तेज हवाओं के कारण ग्रामीण इलाकों में फसलों में अगलगी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी जिले के गंभीरपुर और रानी की सराय क्षेत्र में गेहूं के खेतों में आग लग गई। इस घटना में किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट ओ गई। जानकारी के अनुसर गंभीरपुर थाना के बहोरापुर में बहोरापुर-मंगरावां दक्षिण की तरफ दिन में लगभग 12 बजे के करीब हाईटेंशन तार में शार्ट-सर्किट के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच लगभग सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसी क्रम में रानी की सराय थाना के अदरसपुर में भी अगलगी की घटना मेें कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं