सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

विकास भवन के दूसरे तल से गिरे डीसी मनरेगा

आजमगढ़। डीसी मनरेगा विकास भवन की दूसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर पड़े। लोगों ने उन्हें  आनन-फानन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विकास भवन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब डीसी मनरेगा भवन के दूसरे तल से अचानक नीचे गिर पड़े। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कुछ माह पूर्व ही डीसी मनरेगा के पद पर चंद्रशेखर प्रसाद ने चार्ज संभाला था। चार्ज लेने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। काफी दिनों से वह अवकाश पर भी थे। शुक्रवार को जब वह विकास भवन स्थित अपने कार्यालय गए थे। वह छत की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे। दूसरी मंजिल पर पहुंचे ही थे की अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वह खुद को नहीं संभाल पाए और  सीधे नीचे गिर पड़े। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं