सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

देर रात खेत से गेहूं काटकर लौट रहा था घर

 

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में बीती रात खेत से गेहूं काटकर लौट रहा किसान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीरावस्था में ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। किसान की सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

 जानकारी के अनुसार अहरौला थाना के रसूलपुर अहमद अली गांव के पास स्थित ढाबे के सामने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खेत से गेहूं काट कर साइकिल से घर जा रहे किसान दखिनगांवा निवासी तिलकधारी चौरसिया 57 पुत्र रामसूरत चौरसिया अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे घायल तिलकधारी को फूलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग तिलकधारी का शव लेकर घर चले आए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। तिलकधारी के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। किसान की मौत से परिवार के सदस्यों का हाल बेहाल है। मृतक का छोटा पुत्र दिव्यांग है। वहीं मृतक के पुत्र दीपचंद चौरसिया ने अहरौला थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं