सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मऊ निवासी ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़-मऊ सीमा पर मिला आटो में शव

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव भेजा पीएम को 

आजमगढ़। आजमगढ़-मऊ जिले के बार्डर पर मंगलवार की रात जहानागंज थाना के करपिया गांव के पास आटो में चालक शव मिला। आटो चालक की हत्या गला रेत कर की गई थी। देर रात उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने आटो में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जहानागंज थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही छानबीन में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ और मऊ के  बॉर्डर पर  जहानागंज थाना क्षेत्र  के करपिया के मुख्य मार्ग पर ऑटो में  आधी रात के बाद गला रेता हुआ युवक का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जहानागंज थाना पुलिस ने  युवक के पास से मिली मोबाईल के जरिए युवक की पहचान की। मृतक सुनील गुप्ता 40 पुत्र राम नारायण गुप्ता मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना के फरीदपुर गांव का निवासी था। मौके पर पहुंची एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि वह आटो चलाता था। रात में पौने दो बजे घटना की सूचना पुलिस मिली। युवक की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की संभावना है। मौके पर फील्ड यूनिट, सर्विलांस टीम और एसओजी टीम जांच-पड़ताल में जुटी है। एसपी ने बताया कि ऑटो में दो देशी शराब की सील्ड बोतल और नीचे दो खाली बोतलें भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि संभवतः ऑटो चालक के साथ जो लोग भी थे वे उसके पहचान के थे। पहले सभी ने शराब का सेवन किया। इसके बाद उसके साथ के लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मौके से साक्ष्य को कलेक्ट किया जा रहा है। घटना के अनावरण के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में जहानागंज थाना और एसओजी की दो टीमों का गठन किया गया है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं