सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लापता वृद्ध का शव घर के सामने पोखरी से मिला

प्रतिकात्मक फोटो

रानी की सराय। निजामाबाद थाना के हुसामपुर बड़ागांव निवासी एक वृद्ध का शव पोखरी में उतराया मिला। वृद्ध गुरूवार से घर से लापता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 जानकारी के अनुसर निजामाबाद थाना के हुसामपुर बड़ागांव निवासी शत्रुघन तिवारी उर्फ पखंडी बाबा पुत्र रामधारी तिवारी 85 गुरूवार को कही चले गए। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम को उनके घर के सामने ही स्थित पोखरे में शत्रुघन का शव उतराया मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फरिहां चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक का एक पुत्र है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं