सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

निकाय चुनावः जन‌धिकार मंच ने गोविंद को दिया समर्थन

सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद दुबे ने जनता की आवाज को किया हमेशा बुलंद: दंगल सिंह यादव

आजमगढ़। निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को रोडवेज ‌स्थित एक होटल के सभागार में हुई बैठक में जनअधिकार मंच ने अपना समर्थन नगर के कर्मठ और ईमानदार व वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद दूबे को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान चुनाव में गोविंद की जीत को लेकर रणनीति बनाई गई। जनअधिकार मंच के राष्ट्रीय महासचिव दंगल सिंह यादव ने कहा कि गोविंद दूबे जनता की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे।

 कहाकि आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में समस्याओं का अंबार रहा है जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द दुबे ही शुरू से लेकर अपनी आवाज बुलंद करते आए हैं। समस्या चाहे शहर में पार्किंग, डंपिंग ग्राउंड, तमसा की सफाई की रही हो या भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने की। गो‌व‌िंद दुबे लगातार मुखर रहे है। इनके सामाजिक योगदान को दृष्टिगत रखते हुए जन अधिकार मंच ने अपना पूर्ण रूप से समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहाकि जनसेवक गोविन्द दुबे के नेतृत्व वाली आजमगढ़ नगर पालिका आदर्श पालिका साबित होगी। उन्होंने मंच के सभी साथियों से अपील किया निकाय चुनाव में गोविंद दुबे को मजबूती पहुंचाने के लिए अभी से ही तन-मन से लग जाए, ताकि सही हाथों में आजमगढ़ पालिका की बागडोर सौंपकर बडे़ जनकांक्षाओं को पूर्ण किया जा सकें। आगंतुकों के प्रति जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने आभार जताया और मौके पर मौजूद गोविन्द दुबे को माल्यार्पण सम्मानित किया गया। गोविन्द दुबे ने कहाकि जन अधिकार मंच के मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी और प्रत्येक नगरवासियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर लड़ाई लडने को तत्पर रहूंगा। इस मौके पर रीता यादव, विशाल सिंह, मनोज कुमार, मन्नू राय, बृजभान भारती आदि मौजूद रहे

सर्वाधिक पढ़ीं गईं