सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

घर में घुस पड़ोसी ने की महिला से छेड़छाड़

विरोध पर चाकू दिखा दी जान से मारने की धमकी 

मधुबन। बापूधाम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और उसने जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। कई दिन तक पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का कहना है कि बीती एक अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थी। तभी गेट खटखटाने की आवाज आई। उन्होंने दरवाजा खोला तो दीपक नाम का युवक जबरन घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू निकाल लिया और कहा कि शोर मचाया तो वह जान से मार देगा। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह पहले भी रास्ते में आते-जाते उन पर अश्लील फब्तियां कसता था और गंदे इशारे करता था। आरोप है कि दीपक उनकी छत पर रखा पुराना सामान भी चोरी कर ले गया है। महिला का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। इससे दीपक के हौसला बढ़ गया है। वह धमकी दे रहा है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच और आरोपी की तलाश कराई जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं