सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

माहुल जहरीली शराब कांड में सपा विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में हुई पेशी

सपा विधायक रमाकांत बोले, सत्ता का दुरुपयोग कर रही प्रदेश सरकार

आजमगढ़ । समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव इन दिनों माहुल जहरीली शराब कांड समेत आठ मामलों में जेल में हैं। सोमवार को पेशी के लिए आजमगढ़ कोर्ट लाया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। मुझे शराब कांड में फर्जी ढंग से फंसाया गया है। सत्ता के दबाव में मेरा उत्पीड़न शासन-प्रशासन कर रहा है।

  बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव इन दिनों माहुल जहरीली शराब कांड समेत कुल 8 मामलों में जेल की सलाखों के पीछे है। शासन के आदेश पर उन्हें आजमगढ़ जेल से फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया था। विधायक पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को सुनवाई की तारीख थी। पेशी पर रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से दीवानी न्यायालय लाए गए। न्यायालय परिसर में मीडिया से उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें जहरीली शराब कांड में फर्जी फंसाया गया है। न्यायालय पर उन्हें भरोसा है और जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा। रमाकांत यादव के वकील आद्या प्रसाद दुबे ने बताया कि वर्तमान में विधायक पर आठ मुकदमे चल रहे हैं। सोमवार को मुख्य रूप से माहुल जहरीली शराब कांड में उनकी पेशी थी। वे एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें फतेहगढ़ जेल रवाना कर दिया गया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं