सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

तीन गोवंशों का सिर मिलने से पुलिस सर्तक

नदी के किनारे तीनों सिर दफन कराया

निजामाबाद। थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के सीवान में शुक्रवार की सुबह तीन गोवंशों के कटे सिर मिलने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सिर को दफन कराया। गुस्से को देखते हुए पुलिस सर्तक है।   जानकारी के अनुसार बड़हरिया गांव के कुछ ग्रामीण सुबह सीवान में किसी काम से गए थे। तभी ग्रामीणों ने  तीन गोवंशों का कटा हुआ सिर देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं यह खबर गांव में तेजी से फैल गई। जिससे लोगों में गुस्सा उत्पन्न हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों गोवंशों के सिर को कब्जे में ले लिया और  कुंवर नदी के किनारे तीनों सिरों को गड्ढ़ा खोदकर दफन करा दिया। लोगों में रोष को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई है। वहीं गोवंशों की हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं