सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

कानपुर में मां-बेटी को जिंदा जलाने की घटना से ब्राह्मणों में गुस्सा

सुभाष चंद्र तिवारी के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन 

आजमगढ़। कानपुर में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई तो सभा चुप नहीं बैठेगी।

    सीएम को भेजे गए ज्ञापन में सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर देखने को मिल रही हैं कभी ब्राह्मणें की हत्या हो जा रही है तो कभी ब्राहमणों के घर फूंक दिए जा रहे है। सूबे के ब्राह्मण दहशत में जीवन यापन कर रहे है, कब किस ब्राह्मण पर किसकी भृकुटी तन जाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसी स्थिति को लेकर प्रदेश के ब्राह्मण स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है। कानपुर के मैथा मडौली ग्राम में प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी के भागीदारी में मां बेटी को जिन्दा जलाये जाने से प्रशासन की क्रूरता परिलक्षित हो रही है। जिसका हम पूरजोर विरोध न्याय मिलने तक करेंगे। ज्ञापन के द्वारा संगठन ने घटना में संलिप्त सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा चलाकर समय सीमा के भीतर कड़ी कार्यवाही करने, मृतकों को एक-एक करोड का मुआवजा और परिवार परिजन को सरकारी नौकरी देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु ठोस कदम उठाने की सीएम से मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पांडेय, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, कृपाशंकर पाठक, सौरभ उपाध्याय, महंत संजय पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, रमेश चंद्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, अच्युतानंद त्रिपाठी, रवि प्रकाश पाण्डेय, दुखन्ति पाण्डेय, कमल उपाध्याय आदि रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं