सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

भाजपा लालगंज ने किया बजट पर चर्चा का आयोजन

भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा यह बजट: सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। भाजपा द्वारा कोयलसा ब्लॉक सभागार में रविवार को बजट पर चर्चा कार्यक्रम व मंडल कार्यसमिति का का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री व बजट पर चर्चा कार्यक्रम के जिला संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे। उन्होंने बजट को जन हितकारी बताया।
मुख्य अतिथि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट 2045 तक भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हैं, इसमें युवाओं, महिलाओं, वृद्धजनों, किसानों सबके लिए योजनाएं हैं, सात लाख तक कि आय पर कोई टैक्स नही लगेगा। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। रक्षा क्षेत्र में बजट को 13 प्रतिशत बढ़ाकर 5.94 लाख आवंटित कर भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। इसलिए रक्षा बजट में बहुत वृद्धि कर बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन को पांच हज़ार रुपए आवंटन किया गया है। स्वामी विवेकानंद जी ने देश को विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। यह सरकार उसी सपनों को पूरा कर रही है, 157 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना, 500 ब्लॉकों का विकास के लिए चयन, छोटे शहरों के विकास के लिए दस हज़ार करोड़ रुपये का आवंटन कर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। जिससे आज़मगढ़ सहित कई छोटे शहर लाभांवित होंगे। महिलाओं के लिए नई लघु बचत योजनाओं का प्राविधान कर तथा 81 लाख स्वयं सहायता समूहों के जरिए सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को सरकार सशक्त बनाने जा रही है। रेल बजट को 2.40 लाख करोड़ का पूंजीगत प्राविधान इस वर्ष रेलवे को दिया गया है, देश के इतिहास में इतना बजट कभी भी रेल इंफ्रा को मजबूत करने के लिए नहीं दिया गया था। माल ढुलाई के लिए अलग ट्रैक का निर्माण, वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक रेल से भारतीय रेल तेज गति से आगे बढ़ रही है। कृषि एवं किसान कल्याण के लिए 1.25 लाख करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है जो कि कृषि क्षेत्र के लिए बहुत लाभदायक होगा।सरकार ने 50 नए एयरपोर्ट को विस्तार देने की योजना में 1244 करोड़ रुपये आवंटन किया गया है जिसमें आज़मगढ़ का मंदुरी एयरपोर्ट भी शामिल रहेगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा कोयलसा राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी, ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष कौड़िया आशुतोष चौबे, रमाशंकर तिवारीआदि उप‌स्थित थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं