सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मस्जिद में पेंटिंग कर रहे युवक की करेंट लगने से मौत

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के खिल्लूपट्टी गांव की मस्जिद में पेंटिंग के दौरान पेंटिंग कर रहे युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।  

जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खिल्लूपट्टी गांव निवासी विनय यादव 22 पुत्र स्व. रामरुप यादव शुक्रवार को भोजबर गांव में मस्जिद में पेंटिंग कर रहा था। इस दौरान शाम सीढ़ी हटाने के दौरान मस्जिद के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्टेज विद्युत तार की की चपेट में आने से वह झुलस गया। लोग उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विनय यादव चार बहनों में मां बाप का इकलौता पुत्र था। चारों बहनों में सबसे छोटा था‌। जो परिवार के भरण-पोषण के लिए पेंटिंग और अन्य काम करता था। अब इस परिवार में देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा है। बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। बूढ़ी मां का भी इकलौता सहारा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं