सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

नीबी खुर्द में तमसा के किनारे मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

 

प्रतिकात्मक फोटो

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना के नीबी खुर्द गांव के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात ‌व्यक्ति का शव मिला है। सूचना  पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ शव के शिनाख्त में जुटी है।   जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी खुर्द गांव में तमसा नदी के किनारे गए कुछ ग्रामीणों ने पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पानी से बारह निकलवाया। पुलिस ने शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि देखने से युवक की आयु लगभग 40 वर्ष के आस-पास लग रही है। शव की शिनाख्त अभी नही हो पाई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं