सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

मन्नत पूरी न होने से नाराज युवक ने शिवलिंग फेंका कुएं में

पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में   

आजमगढ़। मन्नत पूरी न होने से नाराज एक युवक ने शिवरात्रि से एक दिन पूर्व शिवलिंग को गांव ‌स्थित एक कुएं में फेंक दिया। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  ने युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही कुंए से शिव‌लिंग को निकलवाकर पुनः स्थापित करने की तैया‌री में जुट गई।

 ग्रामसभा गोमाडीह के पूर्वी छोर पर पड़ोसी ग्राम बरवां की सरहद पर शिव जी का एक मंदिर स्थित है। बरवां गांव निवासी अनिल पुत्र राजकुमार ने कुछ समय पूर्व अपने किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए मंदिर में मन्नत मांगी थी। कुछ समय बीत जाने के बाद उसकी मन्नत पूरी नहीं हुई तो उसने गुरुवार की शाम को मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर में स्थापित शिवलिंग को गायब देख हैरान रह गए। इस घटना से श्रद्घालुओं और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी गोमाडीह के पूर्व प्रधान रमेश राय द्वारा थानाध्यक्ष गंभीरपुर को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंभीरपुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर में आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं ग्रामीणों द्वारा शिवलिंग को कुएं से निकाल कर पुनर्स्थापितकरने की तैयारी की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं