सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

बोलोरो और बाइक की टक्कर, दो की मौत

निजामाबाद। थाना क्षेत्र के फरिहा में रविवार की देर रात पौने दस बजे बोलेरो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम बाद बोलेरो छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बोलेरो सरायमीर से फरिहा की तरफ आ रही थी, वही बाइक सवार फरिहा से सरायमीर की तरफ जा रही थी। फरिहा स्थित असिलपुर पेट्रोलपंप के पास बोलेरो व बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार राजेश (30) व पिंटू (25) निवासी खरेवा थाना सरायमीर की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर फरिहा चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह मौके पर पहुचे और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बोलेरो चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को अपनी कस्टडी में के लिया है। घटना की सूचना घर पहुचते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजेश और पिंटू के तीन-तीन बच्चे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं