सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

चियूटीडांड के पास हाईवे पर पिकअप और स्कार्पियों की भिड़ंत, 19 घायल

अस्पताल में आराजी अमानी के रामाश्रय और फूलबदन की मौत 

आजमगढ़। मऊ जिले के चियूट्टीडांड के पास गुरूवार की शाम को पिकअप और स्कार्पियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में जहां उपचार के दौरान अस्पताल में दो की मौत हो गई, वहीं 19 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। 

 बताते चलें कि रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर मठिया गांव निवासी वीरेंद्र साहनी की 17 फरवरी को शादी है। बारात जाने की तैयारी में वीरेंद्र के पिता रामसरण साहनी, गौरव, सिंटू, धर्मेंद्र और सतीश स्कॉर्पियो से गुरूवार की शाम को बड़हलगंज शादी का सामान लेने जा रहे थे। उधर महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव निवासी सागर की मां के निधन के बाद शव का अंतिम संस्कार कर गांव के लोग पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। पिकअप पर अमानी गांव के अमन, आलोक, सनी, बुद्धसेन, सचिन, गुलशन, सूरज, जगदीश, रामाश्रय, अजय, दीप, फूलबदन, सोनू और मनीष सहित कुल 16 लोग सवार थे। इस बीच मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिड्यूटीडांड के पास स्कार्पियों और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों के 19 लोग घायल हो गए। जबकि इस घटना में महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी अमानी गांव निवासी रामाश्रय और फूलबदन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं