सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर चन्द्रमा पाण्डेय का निधन

आजमगढ़। सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक चन्द्रमा पाण्डेय का निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही उनके लालडिग्गी मातबरगंज स्थित आवास पर अंतिम दर्शन करने और शोक श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा रहा।                      ऑल इंडिया ग्रामीण ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए कहाकि पंडित चन्द्रमा पाण्डेय के निधन से एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे बैंकिंग जगत के धरोहर थे। बैंक यूनियन सहित उनके सामाजिक कार्यों  को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक जताने वालों में दायशंकर उपाध्याय, अखिलेश कुमार राय, वीरेंद्रधर द्विवेदी, महंत संजय पाण्डेय,रामफेर चौहान, सुरेन्द्र द्विवेदी, अब्दुल मन्नान खान, सत्य प्रकाश सिंह, अटल बिहारी चौबे, परवेज अख्तर, जवाहर पाठक आदि लोग  रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं