सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चंडेश्वर बाजार में किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव


आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडेश्वर बाजार में किराए पर रह रहे  छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत छात्र के परिजनों को बुलवाया और दरवाजा तोड़ शव बाहर निकाल शव पोस्टमार्टम को भेजा। 

जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के बेलहाडीह ग्राम निवासी नरमू राम का 25 वर्षीय पुत्र अनिकेत श्री दुर्गा जी पीजी कालेज में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। चंडेश्वर बाजार स्थित सिंह लाज में तीसरे तल पर वह कमरा लेकर रहता था। बताते हैं कि बुधवार को दिन में लाज में रहने वाले अन्य छात्र भोजन बना रहे थे। उसी बीच अनिकेत के फोन की घंटी बजी और वह बात करते हुए अपने कमरे में चला गया। भोजन बनाने के बाद जब उसके साथियों ने अनिकेत को आवाज दी तो कोई जवाब न मिलने पर सभी आशंकित हो गए। इसकी सूचना सिधारी थाने को दी गई। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष सिधारी मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटक रहे शव को देख मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं