सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

पूर्व मंत्री अंगद यादव का आलीशान मकान कुर्क,

आजमगढ़। हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद पूर्व मंत्री व वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुके अंगद यादव पर आजमगढ़ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंगद यादव का मकान शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। भारी फोर्स के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने सिधारी क्षेत्र स्थित मकान को सील करने के साथ ही मुनादी भी कराई। इसके साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
अंगद यादव निजामाबाद विधान सभा सीट से कई बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे।  बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से भाजपा ने अंगद यादव के भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। अंगद यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 31 दिसंबर 2022 को ही अंगद यादव का सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर स्थित मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को कई थानों की फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मुसेपुर स्थित पूर्व मंत्री के घर पर पहुंचा। मकान को खाली करा कर उसे सील कर दिया और मुनादी भी कराई। पुलिस व प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं