सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

किराना की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

जहानागंज। थाना से महज आधा किमी की दूर ‌स्थित किराना की दुकान का बीती रात चोर ताला तोड़कर हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी शनिवार को सुबह स्थानीय लोगों से हुई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में थाना से महज आधा किलोमीटर दूरी पर गजेंद्र सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह गुमटी में किराना की दुकान किए हैं। बीती रात ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख शोर मचाया। इस पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकानदार गजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर उसकी दुकान से लगभग बीस हजार रूपए का सामान उठा ले गए। इस चोरी से  आसपास के लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि एक तो थाना नजदीक ही है, उपर से अगल-बगल लोग भी रहते हैं, बावजूद इसके चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं