सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

ठंड के चलते बढ़ी छुट्टी, दस तक रहेंगे बंद

आजमगढ़। कड़के की ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बढ़ते ठंड के कारण डीएम ने छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इस क्रम में दस जनवरी तक एक से 11 तक स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए 12 की कक्षाएं सुबह दस बजे से चलेंगी।

 जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में कड़ाके कघ ठंड ने हर कोई परेशान है। चल रही शीत लहर व ठंड को देखते में हुए कक्षा एक से 11 तक के जिले के सभी स्कूलों व कालेजों में 10 जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि दसवीं और 12वीं में होने वाली बोर्ड परीक्षा को देखते हुए शिक्षण कार्य प्रारम्भ रहेंगे। इनके शिक्षण कार्य का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। जिलाधिकारी ने उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं