सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जन सहयोग से होगी लक्ष्य की प्राप्ति

जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापकों व प्रधानों की हुई कार्यशाला

जहानागंज। जूनियर हाई स्कूल जहानागंज परिसर में शनिवार को एक दिवसीय प्रधानाध्यापक व प्रधानों की संयुक्त कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद डॉ विवेक सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद डॉ विवेक सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला तीन बिंदुओं पर आधारित है। पहला सभी विद्यालयों में सभी बच्चों का बीबीटी किया जाए। दूसरा कायाकल्प के माध्यम से सभी विद्यालयों में जो 19 पैरामीटर है उसको पूर्ण किया जाए। तीसरा बाल बाटिका से लेकर कक्षा तीन तक के सभी बच्चों का निपुण लक्ष्य हासिल किया जाय। जहानागंज ब्लॉक में 5 प्रधान ऐसे हैं जो अपनी ग्राम पंचायत के विद्यालयों को कायाकल्प के माध्यम से परिपूर्ण कर लिए हैं। इसमें ग्राम पंचायत मसुआ, मंदे, किशुनपुर, सोनापुर और टिसौरा। यहां के प्रधान लोगों को खंड शिक्षा अधिकारी ने माल्यार्पण किया अंगवस्त्रम देकर धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी प्रधानों से आग्रह किया कि आप लोग भी कायाकल्प के माध्यम से सारे पैरामीटर को पूर्ण कराएं।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने भी सभी प्रधान लोगों से आग्रह किया कि एक दो महीने के अंदर आप लोग भी काम करा दें। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया। सभी अतिथियों का ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह व मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामसागर सरोज, कृष्णानंद विश्वकर्मा, कमलेश पांडेय, यशवंत सिंह, विकास सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्र, संजय सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं