सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गांव तक समाज को एकजुट कर लड़ेंगे सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाईः सूरज

कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सूरज का किया सम्मान

आज़मगढ़। नगर के बडादेव मंदिर स्थित कार्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की  बैठक जिलाध्यक्ष राजेश मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर माल्यार्पण करके व मिठाई  खिलाकर स्वागत किया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ा जाएगा, समाज को राजनैतिक व सामाजिक रूप से सशक्त कर उसे मजबूत बनाने व पूरे उत्तर प्रदेश के गावों में रहने वालों कायस्थ समाज के लोगों को जोड़कर संगठन की नींव गांव में मजबूत किया जाएगा व उनको रोजगार दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय संयोजक ने  जो दायित्व सौंपा है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह्न करूंगा। जिलाध्यक्ष राजेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव लगातार कायस्थ समाज की समस्याओं का निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में रजनीश श्रीवास्तव ने सूरज को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि आशा करता हूं कि कायस्थ समाज को एकजुट करने में अपना सौ प्रतिशत देंगे। इस अवसर पर विद्याधर श्रीवास्तव, मुनीष अस्थाना, गोपाल चंद्र श्रीवास्तव, आनंद सहाय, राहुल श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, हरीश कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश, कृष्णा, अक्षत, उमेश श्रीवास्तव, भोलू, मृगांक सिन्हा सहित चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं