सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

  शातिर अपराधी कुन्नू कंकाली गिरफ्तार, पलक झपकते ही चुरा लेता है बोलेरो

25 हजार का इनामी है कुन्नू, पुलिस मुठभेड़ में दाहिने पैर लगी गोली 

आजमगढ़। कुन्नू कंकाली पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। पलक झपकते ही वाहन तो चुरा ही लेता था। गैंग बनाकर पशुओं की भी चोरी करता था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। गुरुवार को भी वह बड़ी चोरी को अंजाम देने की फिराक में था। तभी पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने घेरेबंदी की तो कल्लू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी बिना नम्बर लगी चोरी की पिकअप से जा रहा है। वह केराकत-देवगांव मार्ग पर करियागोपालपुर की तरफ से गड़ौली होकर बुढ़ऊ बाबा पहुंचेगा। वहां अपने साथियों के साथ मिलकर बकरी और भैंस चोरी करेगा। इसके बाद स्वाट टीम और देवगांव पुलिस ने बदमाशों की घेरेबंदी शुरू की। पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गाड़ियों को रोककर चेक करने लगी कि तभी कुछ देर बाद एक सफेद रंग की पिकअप आती हुई दिखाई पड़ी। पुलिस टीम को देख चालक गाड़ी रोक मोड़कर सारंगपुर की ओर कच्चे रास्ते पर गाड़ी मोड़कर भागने लगा। रास्ता खराब होने के कारण पिकअप रास्ते में फंस गई। ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति पुलिस बल द्वारा चारो तरफ से घिरा देख भागने लगा। भागते समय बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुन्नू कंकाली निवासी मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर के रूप में की गई है। पूछताछ में कुन्नू कंकाली ने बताया कि वह अपने साथी अजीम, हारुन, नईम, सैफ निवासी आजमगढ़ तथा जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र निवासी रिजवान के साथ मिलकर जौनपुर से पिकअप चुराया था। उसी से वे चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। कंकाली के खिलाफ तीन थाना क्षेत्र में 7 मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने गैंग के साथ मिलकर पिकअप और बोलेरो गाड़ी चोरी करता था। जिसका इस्तेमाल पशु चोरी के लिए करता था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कुन्नू कंकाली के दाहीने पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जो भी इस गैंग में शामिल हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं