सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सत्र 2025 26 तक पूरे प्रदेश को बनाना है निपुण प्रदेश :श्वेता मौर्य

बीआरसी कार्यालय जहानागंज पर 'हमारे आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम

जहानागंज। स्थानीय बीआरसी कार्यालय पर बुधवार को 'हमारे आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्य ने बताया कि सत्र 2025 26 तक पूरे प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाना है. जिसमें हम सभी लोगों को काफी मेहनत करनी है। डॉ. विवेक सिंह ने उपस्थित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं शिक्षकों को बताया कि प्री प्राइमरी तथा कक्षा 1,2,3 मैं हमें कैसे सभी बच्चों को निपुण बनाना है इसके लिए हम सभी लोगों को कुछ लक्ष्य दिया गया है जो लक्ष्य को हासिल कर लेगा वह बच्चा निपुण हो जाएगा।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह व मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह ने की तथा साथ हृदयनाथ सिंह भी उपस्थित रहे। इस मौके पर यशवंत सिंह, विकास सिंह ,कमलेश पांडे ,भूपेंद्र नाथ मिश्र, रंजीत सिंह, संजय सिंह , रवि प्रकाश सिंह, विजय कुमार मिश्र , कृष्णा विश्वकर्मा ,सागर सरोज, राहुल सिंह ,विनय पांडे रमाकांत सिंह वेदव्यास मिश्रा वरुण सिंह श्यामलता सिंह नीलम सिंह विनीता श्रीवास्तव सहित समस्त ए आर पी व शिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं