सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

 सरकार के रवैये से प्रधानों में रोष, कार्य ठप कर 16 से देंगे धरना

बरदह। ठेकमा ब्लाक क्षेत्र के प्रधानों की बैठक सोमवार को ब्लाक में हुई। जिसमें प्रधानों ने क्षेत्र में प्रदेश सरकार पर विकास कार्यो को कराने में मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही इसके विरोध में 16 जनवरी से ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यो को ठप कर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में प्रधानों ने एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान संघ ठेकमा के अध्यक्ष प्रमोद  राय ने कहा कि सरकार के मनमाने रवैये से प्रधानों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के रवैये के कारण ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यो को कराने में काफी अड़चने आ रही है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में प्रधान 16 जनवरी से संपूर्ण मनरेगा एवं निधि कार्य स्थगित कर आंदोलन को बाध्य हैं। बैठक में सुरेश पासी, राम जी, जितेंद्र राय, कमलेश यादव, उषा देवी आदि  प्रधान मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं