सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

स्कूलों की छुट्टी 14 तक बढ़ी

आजमगढ़। शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल व कालेजों को बंद करने का एक बार आदेश दिया है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नौवीं से 12वीं को छोड़कर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने एसपी, सीडीओ, एडीएम वित्त एवं राजस्व, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि सीबीएसई, आइसीएसई, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। जबकि नौवीं से 12वीं तक का शिक्षण कार्य सुबह 10 से दो बजे तक प्रारंभ कराए जाने की अनुमति दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं