सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1380 बूथों पर सुनी पीएम के मन की बात

आजमगढ़। नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में कई स्थानों पर सुना। मन की बात कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी लालगंज की तरफ से 1380 बूथों पर मन को बात सुनने की व्यवस्था की गई थी। जहां पर हज़ारों की संख्या में लोगों ने टीवी, लैपटॉप, मोबाइल व रेडियो पर पीएम की बातों को सुना।

सूरज ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा कि वह पर एक छोटा सा और एक चर्चित गांव है उतीर मेरूर यहां 1100 से 1200 साल पहले की शिलालेख मिली जो दुनिया भर को अचंभित करता है। इसमें विस्तार से बताया गया है ग्राम विकास का संचालन कैसे होगा और कैसे उसको संचालित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत देश के प्रस्ताव पर ही इस वर्ष को विश्व मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। दुनिया अब मिलेट्स की महत्व समझने लगी है। इससे महिलाएं कुकीज, रसगुल्ला तक बना रही है, बाजार में डिमांड से महिलाओं की कमाई भी बढ़ रही है। देश के हर कोने में जी-20 समिट लगातार चल रही है, उसमें भी मिलेट्स से बने पकवानों को खाने को भी दिया जा रहा है जो दुनिया के कई लोग उसको पसंद भी कर रहे हैं और साथ-साथ युवा भी काफी पसंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक-वेस्ट के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि ई-वेस्ट के माध्यम से कचरे को कंचन बनाने से कम नहीं है। मुंबई में काम कर रही ईकोरिको ने मोबाइल एप्स से ई-वेस्ट को कलेक्ट करने का सटीक सिस्टम तैयार किया है, यह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने चर्चा किया कि 2 -फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड डे है हमारी धरती के अस्तित्व के लिए वेटलैंड बहुत जरूरी है क्योंकि कई सारे पक्षी जीव जंतु निर्भर रहते हैं यह वातावरण को समृद्ध करने के साथ फ्लड कंट्रोल ग्राउंड वाटर को सुनिश्चित करते हैं। हमारे देश में रामसर साइट की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। जबकि 2014 के पहले इसकी संख्या 26 थी इसके बढ़ाने में इसमें स्थानीय लोगों का काफी योगदान है। मोदी जी ने मन के बात के कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर भारत का स्वर्ग है, कश्मीर में युवाओं को खेल को लेकर काफी रुझान बढ़ रहा है इसमें से कई कई खिलाड़ी देश के लिए खेल भी रहे हैं और आगे खेलते हुए मेडल नही लाएंगे और तिरंगा लहराएंगे और अगली बार आप जब भी कश्मीर की यात्रा करें तो इस दृश्य का लुफ्त उठाने का समय निकाले और यात्रा को यादगार बनाएं। मन की यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय, जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ यादव, जिला मंत्री अजय यादव, पूर्व प्रत्याशी निज़ामाबाद मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं