सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जरूरतमंद सौ लोगों में एसडीएम के नेतृत्व में बांटे गए कंबल

आजमगढ़। कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए शासन के निर्देश पर बुधवार को निजामाबाद तहसील के एसडीएम की देखरेख में खरचलपुर पंचायत भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 18 ग्रामसभा के सौ लोगों में कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की पड़ रही ठंड में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए।  

कार्यक्रम की शुरूआत उपजिलाधिकारी निजामाबाद रवि कुमार और ऋषिकांत राय ने 18 ग्राम सभा के सौ लोगों में कंबल का वितरण किया। कड़़ाके की पड़ रही ठंड में तहसील प्रशासन से कंबल पाकर लोग गदगद दिखे। एसडीएम ने कहा कि गरीब और बेसहारा की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। निर्देश दिया कि जो भी गरीब लोग हैं जिनके पास सर्दी से बचने के संसाधन नहीं है। ऐसे लोगों को कंबल दिया जाएगा, जिससे कि इस सर्द मौसम में इन गरीबों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों से  अपील करते हुए कहा कि जो लोग संपन्न है उन्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए।  ऋषिकांत राय ने कहा कि सूबे में ठंड के बढने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके लोगों को पर पड़ती हैं। शासन की मंशा के अनुरूप लोगों में कंबल बांटा गया। आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज राय, मंडल अध्यक्ष पंकज राय आदि  मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं