सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए आरक्षण की हुई घोषणा

 

आजमगढ़। नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अब जल्द ही निकाय चुनाव की तारीखों का भी एलान कर दिया जाएगा। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने मीडिया को संबोधित कर जानकारी दी। यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। उम्मीद की जा रही है अब जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान भी कर दिया जाएगा।

नगर पालिका परिषद बिलरियागंज, अनुसूचित जाति, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग और नगर पालिका परिषद मुबारकपुर महिला सीट हो जाने से कई  प्रत्याशी मायूस हो गए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सीट के लिए पदों के आरक्षण की बात करें तो नगर पंचायत अतरौलिया महिला, नगर पंचायत बुढ़नपुर अनुसूचित जाति, नगर पंचायत मेंहनगर अनुसूचित जाति,  नगर पंचायत अजमतगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत कटघर लालगंज अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत जीयनपुर अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत जहानागंज बाजार अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत मार्टिनगंज महिला, नगर पंचायत माहुल महिला, नगर पंचायत सरायमीर अनारक्षित, नगर पंचायत महाराजगंज अनारक्षित, नगर पंचायत फूलपुर, अनारक्षित,  नगर पंचायत निजामाबाद-अनारक्षित हो गई है।

उधर मऊ जिले की नगर  प‌ालिका परिषद मऊनाथ भंजन की सीट अनारक्षित हो गई है। जबकि दोहरीघाट नगर पंचायत की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग हो गई है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं