सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

 एसकेडी ब्रिक्स एवं कंक्रीट इंडस्ट्रीज का हुआ शुभारंभ

हर प्रकार ईट, टाइल्स, इंटरलाकिंग उपलब्ध 

जहानागंज। क्षेत्र के धनहुआ स्थित एसकेडी ब्रिक्स एवं कंक्रीट इंडस्ट्रीज़ का गुरूवार को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने फीता काट कर शुभारंभ किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उक्त इंडस्ट्रीज खुलने क्षेत्र लोगों को काफी सुविधा प्रदान होगी। बेरोजागारों को रोजगार मिलेगा। संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने आए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे यहां हर प्रकार ईट, टाइल्स, इंटरलाकिंग उपलब्ध हैं। इस मौके पर प्रमुख रमेश कन्नौजिया, राकेश कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, अनिल सिंह, श्रीकांत सिंह, शिव प्रकाश चौबे, आलोक सिंह, नंदलाल चौहान आदि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं