सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पुलिस लाइन चौकी से चंद कदम दूर देशी शराब की दुकान पर नशे में धुत मिला वर्दीधारी

सोशल मीडिया पर ‌वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित  

आजमगढ़। सिविल लाइन में देशी शराब के ठेके के बाहर एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की दोपहर वायरल हो गया। एसपी ने वीडियो वायरल होने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं एसपी सिटी ने नशे में धुत सिपाही को ले जा रहे दो सिपाहियों द्वारा उसकी पहचान छिपाने के मामले में भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

पुलिस लाइन चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित देशी शराब की दुकान है। दुकान के बाहर जमीन पर एक पुलिसकर्मी वर्दी में था जो पूरी तरह से नशे में धुत था। जिसका नाम संदीप कुमार बताया जा रहा है। उसे वर्दी में देख वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत पड़ा नजर आ रहा था। वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए नशे में धुत सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि ड्यूटी के दौरान वर्दी में सिपाही ने शराब को सेवन कर नशे में धुत हो गया। सिपाही की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं दो सिपाही जो पहचान छिपाने में लगे थे उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं