सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रधानाध्यापक हत्याकांड: मुख्य आरोपी मेवालाल गिरफ्तार

पिता और दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दोनों पुत्रों की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र में प्रधानाध्यापक संजय यादव के हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेवालाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बताते चलें कि जीयनपुर के बाईपार के पास से जा रहे प्रधानाध्यापक संजय यादव की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से शिक्षकों में आक्रोश था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मेवालाल यादव पुत्र स्व. देवनरायण यादव, विरेन्द्र यादव उर्फ डब्लू यादव और बृजेश पुत्रगण मेवालाल यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया  और तलाश में जुट गई। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर यादवेन्द्र पाण्डेय ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मेवालाल यादव पुत्र स्व.. देवनरायण यादव निवासी कसड़ा आईमा थाना जीयनपुर आजमगढ़ को रजादेपुर चौराहा के पास से आठ बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ जीयनपुर थाने में दस मुकदमे पहले ही दर्ज है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं