सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

एक युवक की हालत गंभीर, जौनपुर में चल रहा उपचार  

बरदह। थाना के कृतमलपुर में आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मृतक गांव का एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। पुलिस घायल युवक को जौनपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

   जानकारी के अनुसार बरदह थाना के कृतमलपुर में गुरूवार की देर शाम आठ बजे के करीब सरायमोहन गांव निवासी चंदौली थाने पर तैनात पुलिसकर्मी प्रशांत सरोज 22 पुत्र श्रीराम गांव के ही अन्य युवक गुड्डू सरोज 25 पुत्र रामानंद बाईक में तेल भरवाकर बौवांपार से घर जा रहे थे। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर अभी वह भगवानपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ठेकमा में ले गई। जहां उपचार के दौरान पुलिसकर्मी प्रशांत सरोज की मौत हो गई। वहीं गुड्डू सरोज की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जौनपुर के सदर अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर मृत पुलिसकर्मी के मौत की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मृत पुलिसकर्मी के शाव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक प्रशांत सरोज चंदौली कोतवाली में तैनात था। तीन दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था, 2019 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। मृतक तीन भाई तीन बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई प्रमोद सरोज प्राईवेट कंपनी में काम करता है। पिता खेतीबारी करते हैं। मां कलावती देवी समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं