सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

दुष्कर्म के आरोप में युवक को ले गई पुलिस, सुबह मंदिर में मिला शव

चौकी प्रभारी पर रुपये न देने पर हत्या का आरोप

कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा


आजमगढ़। अजमतगढ़ कस्बे में एक युवक पर शाम को दुष्कर्म का आरोप लगा, अगले ही दिन सुबह मंदिर परिसर में उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक रात को पुलिस कस्टडी में था। चौकी इंचार्ज रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं दिया तो हत्या कर दी। कस्बे को लोग पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंमामा कर रहे हैं। आलाधिकारी मौके पर डंटे है। 

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा निवासी 42 साल के फिरोज पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। शनिवार की सुबह कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई। फिरोज का शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई से रोक दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने ही उसकी हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुक्रवार को फिरोज को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद पुलिस मुकदमें को खत्म करने के लिए 50 हजार रुपये मांग रही थी। परिवार से देर रात तक इस मुद्दे पर पुलिस की बातचीत हो रही थी। इसके बाद चौकी के कुछ ही दूरी पर उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी होने के बाद सीओ सौम्या सिंह, जीयनपुर कोतवाल कई थानों की फोर्स के साथ मौके जमें है। अपन पुलिस अधीक्षक नगर भी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी लोगों को समझा बुझाकर शव को पीएम के लिए भेजने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं परिवार के लोग चौकी इंचार्ज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े हैं। पिछले तीन घंटे से परिजनों को मनाने का प्रयास चल रहा है। परिजनों के मुताबिक फिरोज लाटघाट की एक लड़की के साथ रहता था। वह फिरोज के साथ पत्नी की तरह रहती थी। लड़की उसे घर भी नहीं जाने देती थी। उसी लड़की ने फिरोज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस उसी की शिकायत पर फिरोज से 50 हजार रुपए का डिंमाड कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जो आरोप लगे हैं उसकी जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं