सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

स्कार्पियो की चपेट में आकर युवक की मौत, एक घायल

बाइक से जीयनपुर जा रहे थे दोनों युवक

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर के पास गुरुवार को अनियंत्रित बाइक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी ह‌ुई।
 जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया वीर गांव निवासी मुहम्मद सारिक 16 वर्ष पुत्र इम्तेयाज और साहिल 22 वर्ष पुत्र वसीम बाइक से जीयनपुर जा रहे थे इस दौरान खालिसपुर गांव के पास बाइक में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को जीयनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने सारिक को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सारिक की मौत हो गई। शाहिल का इलाज जीयनपुर अस्पताल में चल रहा है। मृतक सारिक चार भाइयों में सबसे छोटा था, दो बहने भी हैं। मृतक सारिक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में कक्षा नौ का छात्र था। खाली समय में इलेक्ट्रॉनिक का काम सीख रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर पुलिस  ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और साथ ही स्कार्पियो भी कोतवाली लाई है। मृतक के भाई मोहम्मद हाशिम ने ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पंचनामा बनाकर शव को पीएम भेज दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं