सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सड़क क्रास कर रही अधेड़ महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत


आजमगढ़।चंडेश्वर बाजार में सुबह रोड क्रास करने के दौरान कार ने एक महिला को टक्कर मार दिया। घायलावस्था में महिला को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

 जानकारी के अनुसार सिधारी थाना के चण्डेश्वर बाजार में गुरुवार की मतती देवी 50 पत्नी करताल यादव किसी काम से बाजार आई थी। इस दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने अधेड़ महिला को टक्कर मार दी। इस दौरान चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर पुलिस महिला के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताते चलें कि मतती देवी के पति करताल यादव श्री दुर्गा जी इंटर कालेज में अनुचर हैं। करताल यादव सिधारी थाना के टेउखर गांव के निवासी हैं। इनके चार पुत्री,  एक पुत्र हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं