सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

भारद ने सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के मंत्री रविंद्र कुमार को बनाया प्रत्याशी 

आजमगढ़ नपा सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, कईयों के सपने टूटे 

आजमगढ़। आजमगढ़ की नगर पलिका की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से इस बार दावेदारी कर रहे दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस क्रम में भारत रक्षा दल ने हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के रेस से बाहर होने के बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के मंत्री रविंद्र कुमार एडवोकेट को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

 बतातें चलें कि भारतीय जनता पार्टी से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, अजय सिंह अपनी दावेदारी में लगे हुए थे। वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से निर्वतमान चेयरमैन प्रणीत श्रीवास्तव हनी, जोरार खान, परवेज अहमद, सुधीर कुमार सिंह उर्फ पप्लू दावेदार थे। इसी प्रकार भारत रक्षा दल से हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव की इस बार मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी। लेकिन आजमगढ़ नगरपालिका की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग होने के कारण भारत रक्षा दल के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव भी इस रेस से बाहर हो गए। जिस तरह से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए यह सीट आरक्षित हो गई उससे इन दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। सोमवार की रात भारद की बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के मंत्री रविंद्र कुमार एडवोकेट को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। आरक्षण जारी होने के बाद अब तक जो भी दावेदार मैदान में सभी उनमें से सिर्फ दीनू जायसवाल दावेदारों की सूची में बचे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजनीतिक पार्टियां इस नए समीकरण में किस पर अपना दांव लगाती हैं। जिले की तीन नगर पालिका के अन्तर्गत आजमगढ़ नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। जबकि मुबारकपुर नगर पालिका को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं जिले में नई बनी नगर पालिका बिलरियागंज सीट को बिलरियागंज सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व किया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं