सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मां का आशीर्वाद ही संसार में देवीय सत्ता का प्रमाण

गुरूघाट ‌स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामकथा 

आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में चल रहे संगीत मय श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक अंकित चतुर्वेदी जी महाराज ने शिव विवाह का वर्णन किया। कहा कि मां द्वारा दिया गया संस्कार ही जीवन को संवारता है और बड़ी से बड़ी उपलब्धि प्राप्त कराने में मदद करता है। आगे महाराज जी ने बताया कि पार्वती मैया की विदाई करते समय जो संदेश माता मैना ने दिया, वही हर मां को देना चाहिए। माता जी ने कहा कि बेटी सदा शंकर जी के चरणों में प्रेम करना एक स्त्री के लिए पति से बड़ा कोई देवता नहीं जिससे समाज में वैवाहिक जीवन सुखमय हो सके। मां के प्रेम का ऐसा भाव पूर्ण वर्णन सुनकर श्रोतागण के नेत्र सजल हो उठे। इसके बाद कथा मर्मज्ञ अंकित चतुर्वेदी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। कथा में सुभाष चंद्र तिवारी (कुंदन), मंदिर के महंत संजय कुमार पांडेय, नंदू सोनकर, ओमप्रकाश गुप्ता, नवीन वर्मा, कविकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।  


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं