सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गरीबों में पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद ने वितरित किया कंबल

रानी की सराय। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद व फरिहा पुलिस चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने शनिवार को कंबल वितरित किया।
 फरिहा प्रधान अबू बकर ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद पहले से ही समाजसेवा करते चले आ रहे हैं। आज भी वह समाज सेवा कर रहे हैं जो इस कड़ाके की ठंड में गरीबों का कंबल वितरण करके काफी सराहनीय कार्य किए। पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी की सराय इसरार अहमद ने कहा कि मैं अपने हाथों से गरीबों के अगर कुछ मदद कर दे रहा हूं तो यह मेरे सौभाग्य की बात है आज मैं फरिहां चौक सालिम बिल्डिंग मटेरियल के सामने 145 लोगों को कंबल वितरण किया। जिसमें फरिहां क्षेत्र की जनता से मेरी यही अपील है कि मेरे लिए भगवान से दुआ करें कि मैं आप लोगों की इसी तरह खिदमत करता रहूं। इस मौके पर बीडीसी कमलेश यादव, पप्पू यादव, पिंटू कुमार, तालिब, संजय उर्फ भंडारी, वसीम, सालिम, हसीबू दीन, मो. अतहर आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं