सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रेप का आरोपी हिरासत में


आजमगढ़। रेप के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने रविवार को हिरासत मेंं ले लिया। साथ ही उक्त मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है‌ जिससे आरोपी ने वीडियो बनाया था। पुलिस मां की तहरीर के आधार  पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
 जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि जगदंबा सोनी नामक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल जाते समय अपनी कार में जबरन बैठाकर अपने जीजा के मकान में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी ने रेप करते समय अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस मामले में आरोपी लगातार पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी पुत्री का रेप करता रहा। किसी को बताने पर  वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इस कड़ी में कप्तानगंज थाने की पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि  आरोपी जगदंबा सोनी को पासीपुर पुलिया के पास से हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से उसका फोन भी बरामद किया गया जिस फोन में आरोपित ने पीड़िता का अश्लील वीडियो रखा था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं