सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

तहबरपुर में प्रेम प्रसंग में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

बदमाशों की हुई पहचान, हरिहरपुर के हैं युवक

पुलिस मामले की जांच में जुटी



आजमगढ़। प्रेम प्रसंग में बीती रात कुछ बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र में देर रात युवक प्रेम प्रसंग में गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है। गोली से घायल राही यादव (26) की हालत गंभीर बनी है। राही ने बदमाशों को पहचान लिया है। गोली मारने में कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के दो युवक शामिल हैं। तहबरपुर के थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। घायल राही यादव का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते आरोपियों ने हमला किया है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं