सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

निजामाबाद में चोरों का आतंक, जनसेवा केंद्र सहित एक जनरल स्टोर में चोरी

पुलिस को डाग स्क्वायड के लेना पड़ा सहारा

निजामाबाद। कस्बा में चोरों का आतंक है। चोरों  ने एक ही रात जनरल स्टोर और यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर लगभग नौ लाख रुपये सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन उनके हाथ चोरों का जब कोई सुराग नहीं लगा तो जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के नंद नगर बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने भोला नाथ सिंह पुत्र मिल्लू सिंह निवासी मुनिया मकदूमपुर ने यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोल कर रखा है। बीती शाम बैंक से 600000 रुपये निकालकर वितरण करने के लिए वह रखे थे। जिसमें से उन्होंने 105000 का वितरण किया था। बाकी शेष रुपए वह अपने काउंटर में रखे हुए थे। शनिवार की रात शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने काउंटर में रखे सारे रुपये निकाल लिए। सुबह ताला टूटा देखकर लोगों ने फोन कर भोला को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर भोला ने जब आफिस का हाल देखा तो वह अवाक रहे गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। निजामाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। वहीं चोरों ने नंद नगर बाजार में ही शंभू प्रसाद पुत्र स्व. रघुनाथ प्रसाद के जनरल स्टोर की दुकान है। वह रोज की भांति दुकान में ताला बंद कर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। चैनल गेट का ताला तोड़कर चोर रात में अंदर घुसे और जनरल स्टोर को खंगाला। जब वहां कुछ नहीं मिला तो वह उनके घर के अंदर घुुसे। चोरों ने घर की आलमारी में रखे डेढ़ लाख नगद सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शंभू को रविवार की सुबह उस समय हुई जब वह वैवाहिक समारोह से घर लौटा। घटना की जानकारी पुलिस को दी। एक ही रात दो स्थानों पर चोरियों से जहां बाजारवासी सहमे हुए हैं। वहीं पुलिस डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन में जुटी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं