सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आरएसएस के शाखा कार्यवाह को बदमाशों ने मारी गोली

 


अलीगढ़। मडराक थाना क्षेत्र के मुकंदपुर मोड़ पर शुक्रवार रात कार सवार हमलावरों ने संघ के शाखा कार्यवाह को गोली मार दी। वह सासनी गेट स्थित अपनी दुकान से घर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

जानकारी के अनुसार मुकंदपुर गांव के रहने वाले नवनीत पुत्र शैलेंद्र की डॉग फूड की सासनी गेट के पास दुकान है। वह आरएसएस की दाऊजी नगर शाखा, मडराक के कार्यवाह भी हैं। हर रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। करीब 10 बजे वह बाइक से मुकंदपुर मोड़ पर पहुंचे। तभी उनको कार सवारों ने रोक लिया और गोली मार दी। गोली कमर के पास लगी। हड़बड़ाहट में वह बाइक से गिर गए। खुद की जान बचाते हुए बदहवास खेतों की ओर भागने लगे। इधर, कार सवार हमलावर भी मौके से भाग गए। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं