सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

खाने के बाद रुपया मांगने पर नहीं पचा मीट, लगा दी ढाबे में आग

ढाबा संचालक ने एक व्यक्ति सहित अन्य खिलाफ दी नामजद तहरीर

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी


आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने मीट का रुपया मांगने पर ढाबे को आग के हवाले कर दिया और सारे बर्तन उठा ले गए। बदमाशों की दबंगई से ढाबा संचालक को  45 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। उधर पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।

 अतरौलिया थाना क्षेत्र के कंतालपुर स्थित हाईवे के पास शिकारी ढाबा में बुधवार की देर रात कुछ बदमाश मीट खाने आए। खाने-पीने के बाद जब बदमाश जाने लगे तो ढाबा संचालक ने उनसे रुपयें की मांग की तो इससे बदमाश गुस्से लाल-पीले हो गए। बदमाशों ने लोगों ने ढाबे और अंडे की दुकान में आग लगा दी। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट भी की। जाते-जाते बदमाश उसका सारा बर्तन आदि उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद ढाबा संचालक ने आग बुझाने का  प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सब कुछ कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। ढाबा संचालक की ओर से क्षेत्र के एक व्यक्ति और उसके साथियों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अतरौलिया थाना पुलिस तहरीर के आधार मामले की जांच में जुटीई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं