सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नई रेलवे लाइन के ट्रायल के दौरान इंजन से कटकर वृद्ध महिला की मौत

पुलिस ने शव पीएम को भेजा, नहीं हो सकी है शिनाख्त

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के भागलपुर उर्फ धनकपुर गांव के पास नई रेलवे लाइन ट्रैक पर गुरूवार की शाम को रेलवे लाइन के ट्रायल के दौरान एक वृद्ध महिला चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और शव के शिनाख्त में जुट गई।

 बताते  चलें कि ‌सठियांव से आजमगढ़ रेलवे लाइन के दोहरीकरण के तहत नई रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। गुरूवार की शाम साढ़े तीन बजे के करीब भागलपुर उर्फ धनकपुर में नई रेलवे लाइन का ट्रायल चल रहा था, इसी बीच ट्रायल करते समय इंजन की चपेट में एक वृद्ध महिला आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक  महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मृत वृद्ध म‌हिला की उम्र लगभग 75 वर्ष के आस-पास है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं