सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कुएं में मिला अर्ध विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति का शव


आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव स्थित कुंए में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।  जानकारी के मुताबिक पवई थाना के बहिरापार निवासी श्याम बहादुर यादव (52) पुत्र रामअधार यादव बीते 4 दिसंबर को घर से निकले थे। काफी दिनों तक वापस ना आने पर परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की कहीं पता नहीं चल सका। बीते सोमवार की शाम उनका शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित खैरूद्दीनपुर गांव स्थित कुएं में मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और घटना की छानबीन में जुट गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं