सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आटो पलटने युवती की मौत, कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा

घायल पांच सवारियों का शाहगंज में चल रहा उपचार

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया आईटीआई के पास रविवार की सुबह आटो के पलटने से युवती की जहां मौत हो गई। वहीं पांच सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों का शाहगंज स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। बताया ज रहा है कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

 जानकारी के अनुसार आटो अहरौला से जौनपुर जनपद के शाहगंज जा रही थी। एक ही परिवार के चार लोग अहरौला से बैठे थे। जबकि माहुल से दो बहनें सुनीता 28 पुत्री गामा सोनकर एवं सरोजा 42 पुत्री गामा सोनकर बैठी थी। सुनीता अपनी बड़ी बहन सरोजा को दवा दिलाने शाहगंज जा रही थी। इस दौरान सुबह लगभग नौ बजे आटो जैसे ही पलिया आईटीआई के पास कुंवर नदी के पुल को क्रास कर रहा था सामने से सड़क पर कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां मौजूद लोगों की मानें तो आटो तीन से चार बार पलटी खाया। अंबारी पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को शाहगंज इलाज के लिए भेजवा दिया। इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गयी। जबकि उसकी बड़ी बहन सरोजा का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों में अहरौला के मड़ना गांव निवासी एक ही परिवार के तबरेज पुत्र नवी अहमद, हकीम, रूबी बानो, और अहरौला निवासी समानंद शामिल हैं। जैसे ही सुनीता की मौत की सूचना उसके घर माहुल पहुंची काफी संख्या में लोग जुट गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आटो अंबारी पुलिस के कब्जे में है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं