सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एक्सल टूटने से बस पलटी, बस में सवार थे 25 यात्री

13 घायल, चालक और परिचालक गंभीर 

बलिया। जिले के नगरा से मऊ जाते वक्त नगरा-बेलौझा मार्ग पर मलप हरसेनपुर गांव के समीप रविवार को प्राईवेट यात्री बस का एक्सल टूट गया। इस घटना में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चालक और परिचालक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सदर के लिए रेफर कर दिया। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे।

यात्रियों ने बताया कि नगरा-बेलौझा मार्ग पर मलप हरसेनपुर गांव के समीप जैसे ही बस पहुंची बस का एक्सल टूट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण व खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे गये तथा बस में से यात्रियों को बाहर निकाल कर तथा नजदीक के प्राईवेट चिकित्सकों के पास पहुंचाये। जहां उनका उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बस चालक कमरूद्दीन व परिचालक को पीएचसी नगरा पहुंचाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यात्रियों के अनुसार बस में 25 यात्री सवार थे। जिसमें 13 लोग घायल हो गए‌। जिसमें55 वर्षीय मेवाती देवी, 50 वर्षीय सुखनन्दन, 45 वर्षीय कौशल्या देवी, 35 वर्षीय रीता, 50 वर्षीय उदासी देवी, 50 वर्षीय सुदर्शन, 36 वर्षीय मनोज आदि शामिल हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं